Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग सेंटर में चोरी, 50 हजार से अधिक का सामान गायब

ब्यूरो 26-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां, गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरिया सब्बालपुर चट्टी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग सेंटर में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर करीब 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य का सामान चोरी कर लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुरपट्टी सरनाम ख़ां उर्फ खावपुर निवासी बादल की इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान देवरिया चट्टी पर स्थित है। रोजाना की तरह शुक्रवार रात करीब 8 बजे बादल दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगली सुबह पास ही मिठाई की दुकान चलाने वाले राजेश जब अपनी दुकान खोलकर पीछे गए तो उन्होंने देखा कि बादल की दुकान का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बादल को दी। बादल मौके पर पहुंचे और तुरंत देवरिया पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना पाते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। बादल के अनुसार, चोर दुकान से दो बंडल कॉपर वायर (करीब 10 किलो), लगभग 20 किलो कॉपर स्क्रैप, सोलर लाइट, प्रेस, पंखा, टॉर्च सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा ले गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये से अधिक आंकी जा रही है। चोरी की इसी रात चोरों ने पास की महेंद्र सिंह यादव की डेयरी की दुकान में भी पीछे से घुसने की कोशिश की और दरवाजा तोड़ दिया, लेकिन वहां से कुछ भी चुराने में सफल नहीं हो पाए। पीड़ित बादल ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होते ही जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। चौकी पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीजी कालेज में छात्र शिकायत निवारण समिति गठित
Next: उधार पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.