गाजीपुर। राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, गाजीपुर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति के लाभार्थियों के लिए 100 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक उद्यान, वाराणसी द्वारा 30 जुलाई 2025 को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित व्यावसायिक कौशल प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को आवश्यक संसाधनों के रूप में किट बैग भी वितरित किए गए। प्रभारी, राजकीय फल संरक्षण केन्द्र गाजीपुर ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लाभार्थियों को आधुनिक तकनीकों और उद्यमिता के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।