गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सामूहिक रूप से गाजीपुर जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण माह जुलाई के लिए किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदाम में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मशीनों की स्थिति तथा रख-रखाव के साथ-साथ वहां लागू सभी सुरक्षा मानकों की गहनता से समीक्षा की। इस अवसर पर श्री दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गाजीपुर, श्री विपिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता गाजीपुर तथा श्री देवी प्रसाद सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।