Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खेतों की उर्वरता बढ़ाने को जिप्सम जरूरी, कृषि विभाग ने किसानों से की अपील

ब्यूरो 30-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी खेत की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए जिप्सम का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने बताया कि जनपद के राजकीय कृषि निवेश केन्द्रों पर जिप्सम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसान आसानी से इसका लाभ उठा सकते हैं।

उमेश कुमार ने बताया कि जिप्सम एक प्रभावी मृदा सुधारक है, जो मिट्टी के पीएच संतुलन (अम्लीय-क्षारीय संतुलन) को सुधारता है और जमीन को अधिक उपजाऊ बनाता है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर जनपद की अधिकतर कृषि भूमि क्षारीय प्रकृति की है, ऐसे में उसमें जिप्सम का प्रयोग और भी अधिक आवश्यक हो जाता है। जिप्सम में सल्फर, कैल्सियम समेत अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो फसलों की उत्पादकता को 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में खरीफ फसल की बुवाई का समय चल रहा है, इसलिए किसान अपने खेत को तैयार करते समय प्रति एकड़ कम से कम दो से तीन कुन्तल जिप्सम का प्रयोग जरूर करें। जिला कृषि अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि जिप्सम पर 75 प्रतिशत तक का अनुदान भी उपलब्ध है, जिससे किसानों को यह सस्ते दर पर मिल सकता है। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी भूमि की उर्वरता बढ़ाकर उत्पादन में वृद्धि करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीजी कॉलेज में 1 अगस्त से शुरू होंगी यूजी और पीजी की कक्षाएं
Next: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु कार्यशाला आयोजित, जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.