गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) की कक्षाएं आगामी 1 अगस्त 2025 से नियमित रूप से संचालित की जाएंगी। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अपने-अपने विभाग के सूचना पट्ट (नोटिस बोर्ड) से समय-सारिणी, कक्ष संख्या एवं कक्षाओं के संचालन समय की जानकारी प्राप्त कर लें।
प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने छात्रों से नियमित कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज कराने और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि नियमित कक्षाएं किसी भी शैक्षणिक सत्र की सफलता की नींव होती हैं। अतः सभी छात्रों को समय पर जानकारी लेकर अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित करना चाहिए। कॉलेज प्रशासन द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि समय-सारिणी को स्पष्ट, सुलभ और अद्यतन रूप में प्रदर्शित करें, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कॉलेज प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि कक्षाओं का संचालन सुचारु एवं प्रभावी ढंग से किया जाएगा।इस घोषणा के बाद छात्रों में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।