Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल अनावरण, बेटा गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250801-WA0011.jpg

गाजीपुर। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल दहला देने वाली त्रिपल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। अपनी ही मां, पिता और बहन की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी अभय यादव उर्फ भुट्टन (38 वर्ष) को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को चौकिया तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह बड़ी सफलता हासिल हुई है।

पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण

गौरतलब है कि 27 जुलाई 2025 को डिलिया गांव निवासी अमरनाथ यादव ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पटिदार अभय यादव ने घरेलू भूमि विवाद को लेकर अपने पिता शिवराम यादव (65), मां जमुनी देवी (60) और बहन कुसुम देवी (36) की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी है। इस सूचना के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 564/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

आरोपी ने कबूला अपराध

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त अभय यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसकी बहन कुसुम की पहले शादी ग्राम जैतपुरा में हुई थी, जो दहेज विवाद के चलते टूट गई। दूसरी शादी हाथीखाना में हुई, लेकिन वहां भी वैवाहिक जीवन सफल नहीं रहा। अभियुक्त के अनुसार, उसकी बहन व माता-पिता उसकी जमीन हड़पने की साजिश कर रहे थे और बहन की बातों में आकर उसके खिलाफ हो गए थे। इसी आक्रोश में उसने पहले बहन, फिर मां और अंत में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

इस गंभीर मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दीन दयाल पाण्डेय मय टीम

उपनिरीक्षक श्री रोहित मिश्रा (स्वाट टीम प्रभारी) मय टीम

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही प्रचलित है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पी. जी. कॉलेज में कृषि सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू
Next: पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में नामित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.