गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित परेड की सलामी ली गई। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। साथ ही, (RTC) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षियों को अनुशासन के नियमों से अवगत कराते हुए उन्हें ब्रीफ किया गया। परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय ने RTC मेस, बैरक, क्लासरूम, पुलिस लाइन परिसर, डायल 112 कंट्रोल रूम एवं जीडी कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर UT क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।