Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट – बाढ़ संभावित गांवों का निरीक्षण

ब्यूरो 02-08-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250802-WA0039.jpg

जमानिया। गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया और तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नाव से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने देवरिया, सब्बलपुर, मतसा और ताजपुर जैसे संवेदनशील गांवों का दौरा किया। मौके पर उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने राजस्व टीम को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जाए। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। आवश्यकता पड़ने पर संवेदनशील गांवों में नावों और राहत सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अफवाहों से बचने और किसी भी समस्या की तत्काल सूचना प्रशासन को देने की अपील की। प्रशासन ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने और आवश्यक सामान के साथ ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अमान्य विद्यालयों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई: बिना मान्यता संचालित स्कूल सील करने की प्रक्रिया शुरू
Next: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब, कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.