Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हर घर तिरंगा अभियान: तीन चरणों में होंगे विविध कार्यक्रम,  डीएम ने की जनभागीदारी की अपील

ब्यूरो 03-08-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री शशि प्रकाश गोयल ने “हर घर तिरंगा अभियान-2025” के सफल क्रियान्वयन हेतु शनिवार को एनआईसी कक्ष से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया कि यह अभियान जनपद में 02 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन चरणों में संचालित किया जाएगा, जिसमें व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

तीन चरणों में चलेगा अभियान:

प्रथम चरण (02 अगस्त से 08 अगस्त):

स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा प्रेरित चित्रों से सजाया जाएगा।

तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, विभागीय प्रदर्शनी, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

सैनिकों एवं सिपाहियों को राखी व पत्र भेजने की पहल।

बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा बुनाई व धागों की सजावट की जाएगी।

द्वितीय चरण (09 अगस्त से 12 अगस्त):

“तिरंगा महोत्सव” के अंतर्गत “तिरंगा मेला” और “भव्य तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट” का आयोजन।

जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट जनों व खिलाड़ियों की उपस्थिति में कार्यक्रम।

स्वयं सहायता समूहों और MSME के सहयोग से ODOP एवं तिरंगा थीम आधारित वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री।

www.harghartiranga.com पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने की अपील।

NCC, NSS, पुलिस, होमगार्ड्स, सिविल डिफेंस व खेल विभाग के सहयोग से तिरंगा बाइक व साइकिल रैली।

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशाल तिरंगा यात्राओं का आयोजन।

तृतीय चरण (13 अगस्त से 15 अगस्त):

सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, पुलों, होटलों, बाँधों आदि पर ध्वजारोहण एवं तिरंगा प्रकाश व्यवस्था।

प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराकर www.harghartiranga.com पर सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने दिए झण्डा संहिता के पालन के निर्देश:

मुख्य सचिव श्री गोयल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि झण्डा फहराते समय झण्डा संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो।

केसरिया पट्टी हमेशा ऊपर रहे।

सरकारी अवसर पर ध्वजारोहण सूर्य उदय के बाद तथा सूर्यास्त के साथ उतारें।

झण्डा कभी फेंका न जाए, सम्मानपूर्वक फोल्ड करके रखा जाए।

फटा या आधा झुका झण्डा फहराना वर्जित है।

विशेष परिस्थितियों में रात्रि में भी फहराया जा सकता है, बशर्ते विधिवत तरीके से लगाया गया हो।

जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील:

जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने गाजीपुरवासियों से अपील की कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाएं और हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करें, जिससे जनपद की सहभागिता राज्य स्तर पर सराहनीय रूप में उभरे।यह अभियान आज़ादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण प्रयास है, जो जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करेगा और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को और सुदृढ़ करेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मध्यस्थता पैनल के लिए 13 पदों पर चयन, 7 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
Next: बाढ़ से निपटने को प्रशासन मुस्तैद: बचाव एवं राहत कार्य तेज 160 बाढ़ चौकियां सक्रिय, 44 शरणालय स्थापित

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.