Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भक्ति और सेवा का संगम: कांवरियों के लिए यमदग्नि- परशुराम घाट पर विशाल भंडारे का आयोजन

ब्यूरो 04-08-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250804-WA0021.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। सावन मास के चतुर्थ सोमवार की पूर्व संध्या पर कस्बा बाजार स्थित यमदग्नि-परशुराम गंगा घाट पर मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार की रात कांवरियों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश सिंह ने मां गंगा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद उन्होंने अपने कर-कमलों से कांवरियों को भोजन भी परोसा। रविवार की दोपहर से ही हजारों की संख्या में कांवरिया पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मां गंगा का पवित्र जल लेकर बोल बम के जयकारों के साथ विभिन्न शिवालयों की ओर रवाना होते रहे। इनमें बिहार के वैद्यनाथ ग्राम स्थित स्वयंभू शिव मंदिर, गुप्तेश्वर धाम, जमानियां के महेवा स्थित स्वयंभू महेश्वर धाम प्रमुख रहे। यह क्रम देर रात तक चलता रहा।

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने घाट क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा, “पवित्र सावन मास में शिवभक्तों की सेवा कराना अत्यंत पुण्य का कार्य है। ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भाव और भक्ति की भावना मजबूत होती है।” समिति के अध्यक्ष कमल चन्द बाबा ने बताया कि यह आयोजन कई वर्षों से अनवरत चल रहा है। कांवरियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है और नगरवासी तन-मन-धन से इस सेवा में लगे रहते हैं। इस अवसर पर प्रभाकर सिंह, डब्बल निगम, बबलू, दिलीप वर्मा, सतीश वर्मा, रामचन्दर राम, बब्लू वर्मा, सोनल वर्मा, सोनू गुप्ता, सागर वर्मा, मनीष पटवा, रत्नेश कुमार, सन्तोष शर्मा, अमित तिवारी, विक्की चौरसिया , प्रमोद यादव सहित अनेक श्रद्धालु व समिति सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डिवाइन ग्लोबल स्कूल को फुटबॉल टूर्नामेंट में तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
Next: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.