Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

ब्यूरो 04-08-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250804-WA0026.jpg

गाजीपुर। जनपद में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सोमवार को तहसील सेवराई के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने हसनपुरा, नसीरपुर, बिरऊपुर और मकदुमपुर गांवों का नाव के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी सेवराई को राहत सामग्री, लंच पैकेट तथा पशुओं के लिए चारा और भूसा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में नावों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि आज शाम तक गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने की संभावना है। वर्तमान में जनपद की पांच तहसीलों के कुल 57 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें से 24 गांवों की आबादी पर सीधा असर पड़ा है। सभी प्रभावित गांवों में लंच पैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बाढ़ राहत कार्यों के तहत गर्भवती महिलाओं, विशेषकर जिनकी डिलीवरी डेट नजदीक है, की सूची भी तैयार की गई है, ताकि समय पर स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही, बाढ़ शरणालय एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। आमजन किसी भी प्रकार की समस्या के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0548-2224041 या 9454417103 पर संपर्क कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी जमानियां, तहसीलदार सेवराई सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भक्ति और सेवा का संगम: कांवरियों के लिए यमदग्नि- परशुराम घाट पर विशाल भंडारे का आयोजन
Next: सुप्रित यादव ने केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.