Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को फुटबॉल टूर्नामेंट में तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

ब्यूरो 04-08-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250804-WA0019.jpg

जमानिया। इलाहाबाद स्थित डीपीएस प्रयागराज में 2 से 5 अगस्त 2025 तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर V अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट में क्षेत्र के हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित समूचे क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई। डिवाइन ग्लोबल स्कूल की 12 खिलाड़ियों की टीम ने टूर्नामेंट में भाग लिया। टीम का नेतृत्व कप्तान विमलेश यादव ने किया और उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल के दम पर टीम को सफलता दिलाई। खिलाड़ियों की जीत की खबर मिलते ही स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विद्यालय परिवार द्वारा फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात विजयी खिलाड़ियों को जुलूस के रूप में विद्यालय तक ले जाया गया, जहां पूरे परिसर में उल्लास और गर्व का वातावरण देखने को मिला।

विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में न सिर्फ खिलाड़ियों को, बल्कि टीम के पीटीआई सुनील कुमार और टीम मैनेजर पवन चौरसिया को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रकाश यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उम्मीद है कि भविष्य में छात्र और भी ऊंचे स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।” सम्मान समारोह के दौरान प्रधानाचार्या प्रियंका सरस्वती, अकाडमिक हेड रितु यादव, रामउग्रह सिंह, अवश्नी कुमार समेत कई शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई उड़ान दी और विद्यालय की खेल क्षेत्र में प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाढ़ से निपटने को प्रशासन मुस्तैद: बचाव एवं राहत कार्य तेज 160 बाढ़ चौकियां सक्रिय, 44 शरणालय स्थापित
Next: भक्ति और सेवा का संगम: कांवरियों के लिए यमदग्नि- परशुराम घाट पर विशाल भंडारे का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.