Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सुप्रित यादव ने केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

ब्यूरो 04-08-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250804-WA0031.jpg

जमानिया। क्षेत्र के भरवलिया गांव के निवासी सुप्रित यादव ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस), नई दिल्ली द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर फ्री-स्टाइल तैराकी (बालक अंडर-19 कैटेगरी) में रजत पदक जीतकर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 2 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुप्रित ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया और दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया।पदक विजेता सुप्रित यादव ने बताया कि उन्हें बचपन से ही खेलों, विशेषकर तैराकी में गहरी रुचि रही है, और यह सफलता उनके वर्षों की मेहनत का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। उनके दादा दीनानाथ यादव ने हर्ष जताते हुए कहा कि सुप्रित की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे गांव को गर्व महसूस हो रहा है। गांववासियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने सुप्रित को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश
Next: वरिष्ठ पत्रकार व व्यवसायी मनोज श्रीवास्तव का असामयिक निधन, नगर में शोक की लहर

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.