गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के कल्याण और उनके उत्पीड़न की रोकथाम के उद्देश्य से आगामी 6 अगस्त 2025, बुधवार को गाजीपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय निरीक्षण भवन/गेस्ट हाउस, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, जनपद गाजीपुर में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव करेंगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री संजय कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जनसुनवाई कार्यक्रम महिला आयोग द्वारा महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने, उनकी समस्याओं के समाधान और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर संबंधित जनपद के जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनके प्रतिनिधि, महिला थानाध्यक्ष तथा सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी। महिला आयोग द्वारा यह पहल प्रदेश भर में महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।