गाजीपुर। माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देश पर राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के अंतर्गत लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और अधिकतम मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा मध्यस्थता पैनल में चयन प्रक्रिया शुरू की गई है। प्राधिकरण की चयन समिति द्वारा गठित इस पैनल में कुल 13 पदों पर चयन किया जाना है। इसका उद्देश्य आम जनमानस को प्रभावी एवं सुलभ कानूनी सेवाएं प्रदान करना है।
आवेदन प्रक्रिया:
मध्यस्थता के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन दिनांक 01 अगस्त 2025 से 07 अगस्त 2025 के बीच व्यक्तिगत रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के कार्यालय में जमा किया जा सकता है अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भी भेजा जा सकता है।
आवेदन पत्र कैसे प्राप्त करें:
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रारूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, आवेदन पत्र जिला न्यायालय, गाजीपुर की वेबसाइट https://ghazipur.dcourts.gov.in के Recruitment सेक्शन से भी डाउनलोड किया जा सकता है। सभी अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं उत्तर प्रदेश सिविल प्रक्रिया (जिला न्यायालय) मध्यस्थता नियमावली, 2021 का पूर्णतः अनुपालन करें।