जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के सामने बुद्धवार की सुबह करीब 6 बजे नहर में एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हेतिमपुर गांव निवासी नागेश्वर बिंद (65) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, नागेश्वर बिंद मंगलवार देर शाम नहर पर हाथ-पैर धोने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों के साथ पुलिस भी पहुंची और नहर का जलप्रवाह बंद कराया गया।घंटों की तलाश के बाद बुधवार सुबह बहादुरपुर गांव के पास उनका शव बरामद किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।