Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति से सराबोर हुआ माहौल

ब्यूरो 07-08-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250807-WA0012.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के बैनर तले आजादी के अमृत महोत्सव एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का अद्वितीय उत्साह भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्रांगण में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ हुई। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और स्वतंत्रता का प्रतीक है। यह यात्रा युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जागृत करने का माध्यम है।” प्राचार्य के नेतृत्व में यह यात्रा स्टेशन बाजार से प्रारंभ होकर मदनपुरा तक निकाली गई, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे छात्र-छात्राओं ने ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। विशेष रूप से एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स और रेंजर्स इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति गीत, नृत्य प्रस्तुत किए। रोवर्स-रेंजर्स के स्वयंसेवकों ने यात्रा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही इस दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक संदेश भी दिए गए।

जहां शिक्षा और राष्ट्रभक्ति मिले, वहां भविष्य स्वर्णिम बनता है।”

प्रो. अखिलेश शर्मा शास्त्री ने कहा,

“तिरंगा केवल ध्वज नहीं, यह हमारी आत्मा का प्रतीक है। ऐसी यात्राएं युवाओं को अपने कर्तव्यों, अधिकारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ती हैं। जब देशभक्ति सड़क पर उतरती है, तो समाज बदलता है।”

कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी ने कहा,

“यह यात्रा अनुशासन, सेवा और समर्पण का जीवंत उदाहरण है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में आगे आकर नेतृत्व करना होगा, यही आज के समय की पुकार है।”

आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार ने कहा,

“ऐसे आयोजनों से छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत होती है।”

डॉ0 अभिषेक तिवारी (सहायक आचार्य) ने कहा –
“तिरंगा केवल प्रतीक नहीं, हमारी चेतना और संस्कारों का जीवंत रूप है। ऐसे आयोजन युवा मन को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं और शिक्षण संस्थानों की भूमिका को स्पष्ट रूप से सामने लाते हैं।”

तिरंगा यात्रा के समापन पर प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगी शिक्षकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों को और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल युवाओं में राष्ट्रीय चेतना का संचार करने में सफल रहा, बल्कि यह भी प्रमाणित किया कि हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व निभाने में सदैव अग्रणी रहा है।           इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश शर्मा शास्त्री, आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ. शुभ्रा सिंह, डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश जायसवाल, डॉ. रामलखन यादव, डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. महेन्द्र कुमार, डॉ. अरुण कुमार सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, राकेश चौबे, सूरज जायसवाल, दिग्विजय सिंह, कमलेश प्रसाद, विरेंद्र प्रसाद, पप्पू कुमार सहित अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नहर में मिला वृद्ध का शव
Next: वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में मनीष दुबे का स्वर्णिम प्रदर्शन, बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.