गाजीपुर। करंडा विकासखंड के ग्राम पंचायत धरम्मरपुर (न्याय पंचायत कटरिया) में राजकीय फल संरक्षण केन्द्र द्वारा दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 06 अगस्त 2025 को प्रारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन प्रधानाचार्य उदय राज, शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन, 07 अगस्त 2025 को कार्यक्रम का समापन ग्राम प्रधान डॉ. अवधेश यादव तथा बी.डी.सी. सदस्य सायरा बानो द्वारा किया गया। समापन सत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से संबंधित जानकारियाँ प्रतिभागियों को प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी सैय्यद हाशिम महमूद, राजकीय फल संरक्षण केन्द्र गाजीपुर ने क्षेत्रीय युवाओं व ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रशिक्षण का लाभ उठाकर स्वयं का रोजगार प्रारंभ करें। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं व युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।