Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में मनीष दुबे का स्वर्णिम प्रदर्शन, बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

ब्यूरो 07-08-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250807-WA0025.jpg

गाज़ीपुर। अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित 21वें वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में भारतीय पुलिस दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे पदक विजेताओं का पूरे देशभर में भव्य स्वागत किया जा रहा है। जमानियां के तीरंदाज मनीष दुबे ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल क्षेत्र का गौरव बढ़ाया, बल्कि देश का भी नाम रोशन किया। 7 अगस्त को उनके शहर लौटने पर नागरिकों द्वारा जोरदार रोड शो और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। शहरवासियों ने मनीष दुबे का फूल-मालाओं से स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोशीला स्वागत कर ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। आयोजन के दौरान गाज़ीपुर तीरंदाजी संघ और द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के सदस्यों सहित कई गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह ने मनीष दुबे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि भारतीय पुलिस दल ने इस बार 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते हैं, जो अपने-आप में एक बड़ी उपलब्धि है। भारत सरकार ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया और घोषणा की कि 2029 में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स की मेजबानी भारत करेगा। यह आयोजन अहमदाबाद, गांधीनगर और केवड़िया में किया जाएगा। गृह मंत्री ने उम्मीद जताई कि भारत आगामी संस्करण में 613 पदकों का रिकॉर्ड तोड़कर और बेहतर प्रदर्शन करेगा।

अभिनंदन समारोह में उपस्थित प्रमुख लोग:
जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे, रामाधार दुबे, जय प्रकाश चेयरमैन (जमानियां), संजय उपाध्याय, हरिवंश यादव (पूर्व प्रधान), संदीप सिंह (मंडल  अध्यक्ष),गिरीश दुबे,संजय दुबे,राहुल, अमरदेव, राजेश गुप्ता, त्रिभुवन सिंह, रमेश सिंह, स्थानीय कोच: संदीप, प्रमोद, नमिता, अंजलि, प्रदीप, इमरान, विशाल, कृष, रोहित सहित सैकड़ों खिलाड़ी और स्थानीय नागरिक।इस आयोजन से यह स्पष्ट संदेश गया कि पुलिस बल केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि खेलों में भी देश का गौरव बढ़ा सकते हैं। खिलाड़ियों का यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम और समर्पण को समर्पित है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति से सराबोर हुआ माहौल
Next: बाढ़ पीड़ितों के बीच जनप्रतिनिधियों ने बांटी राहत सामग्री, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.