गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को साकार करने के अंतर्गत 04 अगस्त से 08 अगस्त 2025 तक “प्रति ब्लॉक वन क्रॉप” सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 04 अगस्त को विकासखंड रेवतीपुर एवं भदौरा, 05 अगस्त को सदर एवं मनिहारी, 06 अगस्त को बिरनों, कासिमाबाद एवं मरदह, 07 अगस्त को करण्डा तथा 08 अगस्त को भदौरा एवं जखनियों में संगोष्ठियों का आयोजन हुआ। इन संगोष्ठियों में कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी आय दोगुनी करने के उपाय बताए गए। किसानों को अपने उत्पाद का प्रसंस्करण कर विक्रय करने, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के लाभ, तथा प्रदेश से बाहर विभिन्न राज्यों में विपणन व कृषि व्यापार की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य कृषि फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर स्तर तक पहुँचाना है।