Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 09-08-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250808-WA0121.jpg

गाजीपुर। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्देश दिए गए कि 14/15 अगस्त की रात्रि में सभी सरकारी कार्यालयों, भवनों और अन्य प्रमुख इमारतों को आकर्षक ढंग से रोशन किया जाए। कार्यक्रमों का क्रम इस प्रकार रहेगा –

सुबह 6:30 से 7:00 बजे – क्रॉस कंट्री रेस।

सुबह 7:00 से 7:45 बजे – प्रभात फेरी, जो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त होगी।

सुबह 8:00 बजे – ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, इसके बाद 8:30 बजे रायफल क्लब ग्राउंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीद परिवारों को सम्मानित करते हुए गोष्ठी।

सुबह 8:00 बजे – राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, प्लेस ऑफ सेफ्टी, ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों के अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण।

सभी शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन।

सुबह 9:00 बजे – लंगड़पुर छावनी लाइन स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान वितरण।

सुबह 10:00 बजे – कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा दलित बहुल्य बस्तियों में विशेष सफाई अभियान एवं मिष्ठान वितरण।

दोपहर 12:00 बजे – जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण।

दोपहर 1:30 बजे – जिला कारागार में खेल प्रतियोगिता और कैदियों को फल व मिष्ठान वितरण।

दोपहर 2:00 बजे – राजकीय विशेष गृह और मूक-बधिर संस्थाओं में मिष्ठान वितरण।

प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र पर न्यूनतम 75 किसानों को पौधे और तिरंगा भेंट।

इसके साथ ही निर्देश दिया गया कि 13 से 15 अगस्त 2025 तक सभी सरकारी कार्यालयों, भवनों एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों पर तिरंगा झंडा और तिरंगा लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तेज़ रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, दो गंभीर रूप से घायल
Next: थाना दुल्लहपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.