गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दुल्लहपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 188/25, धारा 281, 105, 61(2) बीएनएस तथा धारा 3 मोटरयान अधिनियम 1988 व 181 मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त विशाल अहमद पुत्र रियासत अहमद, निवासी ग्राम निजामुद्दीनपुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर को जलालाबाद चौराहे से पकड़ा। अभियुक्त पर उक्त मामले में पहले से मुकदमा पंजीकृत था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम —
थानाध्यक्ष दुल्लहपुर मय पुलिस टीम, जनपद गाजीपुर।