Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्व बार अध्यक्ष अधिवक्ता गोरखनाथ सिंह यादव का निधन, क्षेत्र में शोक

ब्यूरो 10-08-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250810-WA0010.jpg

जमानियां। स्थानीय तहसील क्षेत्र के हरपुर निवासी एवं जमानियां बार संघ के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता गोरखनाथ सिंह यादव (65) का रविवार को लंबी बीमारी के चलते उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों का पैतृक आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देने और परिजनों को सांत्वना देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

अधिवक्ता यादव का अंतिम संस्कार तहसील मुख्यालय स्थित महर्षि यमदाग्नि परशुराम गंगा घाट (बलुआ घाट गंगा तट) पर किया गया, जहां उनके भतीजे सुनील ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों के अनुसार, वे पिछले कुछ महीनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके परिवार में तीन पुत्रियां हैं, जिनमें से दो का विवाह हो चुका है।गोरखनाथ सिंह यादव ने लंबे समय तक स्थानीय तहसील में अधिवक्ता के रूप में कार्य किया और असंख्य लोगों को मुकदमों में न्याय दिलाया। वे लगातार पांच बार तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे और इस दौरान अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्षरत रहे। अधिवक्ताओं और परिचितों के अनुसार, वे मृदुल स्वभाव और लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उनका व्यवहार जनता, वादकारियों और अधिकारियों, सभी के प्रति सहज एवं सम्मानजनक था, जिससे वे सभी वर्गों में प्रिय थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: थाना दुल्लहपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कृमि उन्मूलन दिवस व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.