जमानियां। हरिश्चन्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ में 10 से 13 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई समूह पंचम खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 में एसएस देव पब्लिक स्कूल, हेतिमपुर की अंडर-17 बालक वर्ग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल के लगभग 135 सीबीएसई स्कूलों ने भाग लिया। टीम ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कई मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराया और क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि 79वें स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा गई।
प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों और टीम के मुख्य कोच शानू सर का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कुशवाहा और प्रबंधक श्री सुभाषचन्द्र कुशवाहा ने टीम को बधाई दी और भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने का आशीर्वाद दिया। सह-संयोजिका श्रीमती शगुफ्ता रहमान सहित समस्त शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।पूरे परिसर में गगनभेदी नारों और तालियों की गूंज ने इस जीत को एक यादगार पल बना दिया। यह सफलता न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी।