जमानियां (गाज़ीपुर)। कसेरा पोखरा स्थित स्थानीय सनशाइन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह द्वारा ध्वजारोहण से हुई।
इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री अमित कुमार सिंह ने स्वतंत्रता और संप्रभुता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर बल देते हुए हाल ही में घटित धराली और किश्तवाड़ में भू-स्खलन की त्रासदी का उल्लेख करते हुए प्राकृतिक आपदाओं से भी मुक्त होने की आवश्यकता पर जोर दिया।प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही स्वतंत्र भारत को विकसित भारत बनाया जा सकता है।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर सिंह, प्राइमरी विंग प्रभारी श्रीमती पूजा सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।