Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शोधार्थी कौशिक मोदक ने पूर्ण किया मुगल साम्राज्य पर शोध

ब्यूरो 04-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img-20250904-wa0028755147159957301889.jpg

जमानियां|  स्टेशन बाजार, हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शोधरत शोधार्थी कौशिक मोदक ने अपना शोध कार्य “Disintegration of Mughal Empire: A Physiological and Historical Study” शीर्षक से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के नियमानुसार पूर्ण किया। शोध प्रबंध को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने मूल्यांकन हेतु विश्वविद्यालय को प्रेषित किया।

डॉ. संजय कुमार सिंह के निर्देशन में शोधरत शोधार्थियों में कौशिक मोदक चौथे शोधार्थी हैं, जिन्होंने अपना शोध प्रबंध जमा किया। शोध निर्देशक डॉ. सिंह ने कौशिक के समर्पण, कार्यशैली और आचरण की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कौशिक ने चार वर्ष सात माह में यह शोध कार्य पूर्ण किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा “शास्त्री”, कैप्टन अंगद तिवारी, आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि कौशिक की मेहनत और हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को रेखांकित करती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन: सरकारी योजनाओं से महिला सशक्तिकरण की ओर कदम
Next: सरकार की प्राथमिकता है हर बाढ़ पीड़ित तक समय से राहत पहुँचना : संजय निषाद

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.