गाज़ीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में आज अपराह्न 1:00 बजे रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष अंतर्गत पीड़ित क्षतिपूर्ति स्कीम से संबंधित लंबित प्रकरणों पर जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय ने की। बैठक में कुल 31 लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गई। इस दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक (शहरी) ज्ञानेन्द्र प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।