गाजीपुर| प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 को नकल विहीन, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इंटर कॉलेज करंडा, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया। इस दौरान परीक्षा कक्षों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई। अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष, नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।