जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव निवासी माधुरी देवी ने अपने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माधुरी देवी का आरोप है कि 7 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे फोन पर बात करने को लेकर उनके पति प्रदीप कुमार चौधरी ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं और उनकी पिटाई कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि पति ने धमकी दी कि यदि थाने में शिकायत की तो जान से मारकर फेंक दिया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।