गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नन्दगंज पुलिस ने सोमवार को एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया।उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह टीम के साथ मुडरभा नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मंदीप कुमार बिन्द (24 वर्ष) पुत्र मछंदर बिन्द उर्फ मोछन्द्र, निवासी ग्राम चिलार थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 257/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। इससे पहले उस पर निम्न मामले दर्ज हैं –
- मु0अ0सं0 257/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना नन्दगंज
- मु0अ0सं0 117/2025 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना नन्दगंज
पुलिस टीम
उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय हमराह, थाना नन्दगंज
(मीडिया सेल, जनपद गाजीपुर)