गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस बल ने सोमवार को देवकठियाँ पुल पर चेकिंग के दौरान थाना जंगीपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 142/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आयुष सिंह यादव उर्फ मेझू पुत्र अशोक सिंह यादव, निवासी बहादुरपुर थाना जमानियां जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 19 वर्ष) के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जंगीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 142/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम
थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, मय हमराह पुलिस बल, थाना जंगीपुर