गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सुहवल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में दर्ज मु0अ0सं0 84/2025 धारा 137(2), 64(1), 352 बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक शिवमणि सेन ने हमराह टीम के साथ मुखबिर खास की सूचना पर सोमवार को मेदनीपुर तिराहे से अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार भारती पुत्र बिग्गू राम उर्फ कमलेश राम निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक शिवमणि सेन मय हमराह, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर