जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक्काबांध निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित रमायन पुत्र माधो 7 सितंबर की रात अपने दरवाजे पर सो रहा था। इसी दौरान गांव का ही मिन्टू बिन्द रात करीब 9 बजे नशे की हालत में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शोर मचाकर बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना रमायन ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।