गाजीपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार कासिमाबाद क्षेत्र के ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में आज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य विभाग से क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट अंकित आनंद ने विद्यार्थियों को आत्महत्या की रोकथाम एवं बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों की चिंता एवं तनाव से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 के माध्यम से सहायता प्राप्त करने की सुविधा के बारे में बताया।
महिला कल्याण विभाग की सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति ने बाल विवाह, बाल अपराध, पोक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, वन स्टॉप सेंटर एवं विशेष दत्तक ग्रहण इकाई सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक संतोष कुमार सिंह ने हेल्पलाइन नंबरों और चाइल्ड लाइन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में शिक्षित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नसीम खान, वाइस प्रिंसिपल श्री टीक्का खान, प्रोग्राम इंचार्ज सुश्री शिफा, श्रीमती बॉबी शर्मा, एक्टिविटी इंचार्ज श्री कमलेश खान तथा एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्री एस. अनवर सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।सूत्रों के अनुसार, 10 सितम्बर से 17 सितम्बर 2025 तक स्वास्थ्य विभाग की मानसिक स्वास्थ्य टीम जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आत्महत्या रोकथाम और बचाव पर पखवाड़ा चला कर विद्यार्थियों को जागरूक करेगी। इसमें महिला कल्याण विभाग भी अपनी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएगा।