Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

साइबर फ्रॉड पीड़ित को 48 घंटे में वापस मिले 77 हजार रुपये”

ब्यूरो 09-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250909-WA0019.jpg

गाजीपुर। जनपद पुलिस की तत्परता और साइबर सेल की सक्रियता से एक बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय साइबर सेल और थाना शादियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने यूपीआई फ्रॉड के शिकार सोनू मौर्या को 77,000 रुपये की ठगी गई धनराशि सफलतापूर्वक वापस दिलाई।

बताया गया कि थाना शादियाबाद क्षेत्र के ग्राम घिनहा निवासी सोनू मौर्या के साथ 30 अगस्त 2025 को यूपीआई के माध्यम से 77 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर संज्ञान लेते हुए साइबर सेल गाजीपुर और थाना शादियाबाद पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई की और 48 घंटे के भीतर ही पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी। अपनी रकम वापस मिलने पर सोनू मौर्या ने साइबर सेल गाजीपुर व थाना शादियाबाद पुलिस टीम की सराहना करते हुए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।यह सफलता पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के अभियान का हिस्सा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी पुरस्कृत
Next: छात्राओं को मिला महिला अधिकार व स्वरोजगार का प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.