गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने मंगलवार को थाना सादात का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर गठित साइबर सेल/हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मियों की समीक्षा की गई। इस क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया गया। एसपी ने मेस, बैरक सहित पूरे थाना परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय के समस्त रजिस्टर व अभिलेखों की जाँच की गई। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों, गुंडों और माफियाओं सहित अन्य अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सुरक्षा और साक्ष्य-संकलन की दृष्टि से थाने में कैमरे लगाने तथा उन्हें लिंक करने के संबंध में भी निर्देश प्रदान किए गए।