गाजीपुर। पुलिस महानिदेशक उ.प्र. के वामा सारथी कैलेंडर के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षा वामा सारथी श्रीमती कल्यानी वर्मा रहीं।
कैंप में पुलिस परिवार के सदस्यों एवं आरटीसी के प्रशिक्षुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही बीमारियों से बचाव, पोषण के महत्व और जल जनित रोगों की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती कल्यानी वर्मा (पत्नी डॉ. ईरज राजा), श्रीमती प्रतिभा (पत्नी श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक नगर), श्रीमती अंकिता (पत्नी श्री शेखर सेंगर, क्षेत्राधिकारी नगर), प्रतिसार निरीक्षक उमाकान्त त्रिपाठी, महिला आरक्षी वामा सारथी टीम, तथा पुलिस लाइन चिकित्सालय स्टाफ उपस्थित रहे।