Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

ब्यूरो 09-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250909-WA0022.jpg

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की गहन समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप संचालक चकबन्दी ने अवगत कराया कि जनपद गाजीपुर के विभिन्न चकबन्दी न्यायालयों में कुल 5807 वाद विचाराधीन हैं, जिनमें से 1646 वाद ऐसे हैं जो पाँच वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष अभियान चलाकर दो माह के भीतर पाँच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में वर्तमान में चकबन्दी प्रक्रियाधीन 22 ग्रामों की ग्रामवार समीक्षा की गई। इनमें ताजपुर मांझा धारा-7 पर, पहाड़पुर खुर्द व गोपीनाथपुर धारा-8 पर, रूहीपुर, जगदीशपुर व गन्नापुर धारा-9 पर, मुडियार, शेरपुर ढोटारी व मखदूमपुर धारा-10 पर, बेनुआं, भैरोपुर, बघांव व तरांव (खानुपर) धारा-20 पर, बद्धोपुर व तरांव (सैदपुर) धारा-24 पर तथा बबुरा, सकरा, मौधियां, हटवार मुरार सिंह, दशवन्तपुर, दरवेपुर व तिलसड़ा धारा-27 पर गतिमान पाए गए। जिलाधिकारी ने इन सभी ग्रामों में चकबन्दी कार्यवाही को पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापरक ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि तिलसड़ा और दरवेपुर ग्रामों में मा० उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश को समाप्त कराने हेतु प्रभावी पैरवी की जाए। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए गुणवत्तापरक कार्य करें। साथ ही निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में धारा 7, 8, 9, 10, 20, 23, 24, 27 एवं 52 के अंतर्गत लक्षित ग्रामों में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से कार्य करते हुए 2-3 वर्ष में चकबन्दी कार्य पूर्ण कराया जाए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी/उप संचालक चकबन्दी आयुष चौधरी, बन्दोबस्त अधिकारी रमजान बख्श, चकबन्दी अधिकारी शरद कुमार सिंह व विजय कुमार मौर्य सहित सभी सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला से मारपीट, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक की समीक्षा

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.