Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विश्व आत्महत्या नियंत्रण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 10-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250910-WA0010.jpg

गाजीपुर। विश्व आत्महत्या नियंत्रण दिवस के अवसर पर मंगलवार को जंगीपुर थाना क्षेत्र स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य विभाग से मनो-सामाजिक परामर्शदाता डॉ. गौरव गिरी ने विद्यार्थियों को आत्महत्या की रोकथाम, बचाव तथा मानसिक विकारों, चिंता और तनाव जैसी समस्याओं के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी समस्या की स्थिति में टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 पर 24×7 सहायता प्राप्त की जा सकती है।

महिला कल्याण विभाग की सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति ने विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल अपराध, पोक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, वन स्टॉप सेंटर और विशेष दत्तक ग्रहण इकाई सहित विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक संतोष कुमार सिंह ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली और उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी देकर उनके ज्ञान को समृद्ध किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कन्हैया लाल, अध्यापक व अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि 10 से 17 सितम्बर तक जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पखवाड़े भर मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य विभाग बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन देगा, जबकि महिला कल्याण विभाग अपनी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई
Next: मदरसा प्रोफाइल लॉक व सत्यापन की प्रक्रिया शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.