गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, गाजीपुर ने जनपदवासियों के लिए नई वित्तीय योजनाएं शुरू की हैं। बैंक की शाखाओं से जुड़ी सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण केवल 3 प्रतिशत की न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही बैंक ने सावधि निक्षेपों पर भी आकर्षक ब्याज दरें लागू की हैं। 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक विशेष “सहकारी गुल्लक निक्षेप योजना” संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत 444 दिनों की सावधि जमा पर सामान्य जमाकर्ताओं को 7.05 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा, जो वर्तमान में राष्ट्रीयकृत बैंकों की तुलना में अधिक है। बैंक प्रबंधन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे निकटतम शाखा से संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं।