गाजीपुर। जनपद के उद्यमियों, व्यापारियों, निवेशकों एवं निर्यातकों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु तथा एमओयू क्रियान्वयन की बैठक आगामी 13 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, प्रवीण कुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में अपराह्न 4:30 बजे राइफल क्लब, गाजीपुर में आहूत की गई है। उन्होंने जनपद के सभी उद्यमियों, व्यापारियों, निवेशकों, निर्यातकों एवं समिति के सम्मानित सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है।