गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहरियाबाद पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 सितम्बर 2025 को उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना पर ग्राम पलिवार निवासी शिवकरन पुत्र स्व. बरसाती राम को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 134/2025 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 110, 115(2), 118(1), 352, 351(3), 61(2), 117(2), 118(2) बीएनएस में मामला दर्ज है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2021 में उस पर मु0अ0सं0 128/2021 धारा 504, 506 भादवि एवं 3/5 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत थाना बहरियाबाद में मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद एवं उनकी हमराह टीम शामिल रही। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।