गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 12 सितम्बर 2025 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तुलसीपुर, गाजीपुर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।इस रोजगार मेले में मुख्य रूप से दो कंपनियां भाग लेंगी—Adecco India (GMR प्रोजेक्ट के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में घर-घर मीटर लगाने का कार्य) तथा अपोलो टायर कंपनी। रोजगार मेला में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, आईटीआई के मूल प्रमाणपत्र तथा प्रत्येक प्रमाणपत्र की दो-दो छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। इस अवसर पर अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का अतिरिक्त यात्रा भत्ता अथवा अन्य भत्ता देय नहीं होगा।