गाजीपुर| जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी दिलीप कुमार ने जानकारी दी कि महानिदेशक, प्रान्तीय रक्षक दल/विकास दल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
यह प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्गों—सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर—में आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, फुटबॉल एवं जूडो जैसी कुल 8 विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें महिला (बालिका) एवं पुरुष (बालक) श्रेणी के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। जनपद स्तर पर प्रतियोगिताएं माननीय सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत तथा विधानसभा क्षेत्र स्तर पर माननीय विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत कराई जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक खिलाड़ी इसमें भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण ऑनलाइन युवा साथी पोर्टल https://www.yuvasathi.in पर ‘माननीय विधायक खेल स्पर्धा पंजीयन’ टैब के माध्यम से कर सकते हैं।