गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के खाते में उपलब्ध धनराशि, बजट मांग पत्र तथा जनपद में चल रहे पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम ‘कारुण्य प्रशामक सेवा’ की समीक्षा की गई।
इसके साथ ही जनपद में संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और योग वेलनेस सेंटरों पर कार्यरत योग प्रशिक्षकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए समिति ने आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में जिला आयुष समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. जयन्त कुमार, सह-कार्यकारी अधिकारी डॉ. अच्छेलाल, प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेन्द्र राजपूत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष), समिति के सभी सदस्यगण, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं योग वेलनेस सेंटर के प्रभारी चिकित्साधिकारी व योग प्रशिक्षक तथा नीमा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।