Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्षत्रिय समाज की एकता को समर्पित राणा सांगा स्वाभिमान यात्रा संपन्न

ब्यूरो 14-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250914-WA0018.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के तत्वावधान में रविवार को चंद्रलोक वाटिका में महाराणा महाकुंभ राणा सांगा स्वाभिमान यात्रा का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। यात्रा की शुरुआत कस्बा बाजार से हुई, जो बड़ेसर मोड़ और बरूईन होते हुए चंद्रलोक वाटिका पहुंची। इस दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। चंद्रलोक वाटिका में स्वाभिमान यात्रा भव्य सम्मेलन में परिवर्तित हो गई, जहाँ वातावरण देशभक्ति और सामाजिक एकता के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम, भारत माता, राणा सांगा व महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके बाद समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले साहित्यकार, शिक्षाविद व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें राजेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी शिवम सिंह, गौरव सिंह, युवराज सिंह, संदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, गोल्डी सिंह, लेखक नन्द जी और शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे।मुख्य अतिथि एवं संगठन के संयोजक, आरजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने कहा कि संगठन से ही समाज मजबूत होता है। उन्होंने कहा, “पहले सत्ता तलवार और बंदूक से मिलती थी, आज सत्ता वोट से मिलती है। जब तक लोकतंत्र के हथियार यानी वोट का सही इस्तेमाल नहीं होगा, समाज सत्ता में भागीदारी हासिल नहीं कर सकता।” उन्होंने राणा सांगा और महाराणा प्रताप को क्षत्रिय समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलकर ही स्वाभिमान को बनाए रखा जा सकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह ने कहा कि संगठन की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है। त्याग, संकल्प और बलिदान से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से राजनीतिक परिपक्वता सीखने और समाज को कलम व सत्ता में भागीदारी के माध्यम से मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र प्रताप सिंह, संगठन मंत्री विक्रांत सिंह, प्रदेश सचिव आनंद सिंह व विनय सिंह विट्टू सहित अमरेन्द्र सिंह, कमलेश सिंह, हेमन्त सिंह, कैलाश सिंह, अजीत सिंह प्रिंस, अम्बरीश सिंह सोनू, रणवीर सिंह, राहुल सिंह, विराज सिंह, अमित सिंह, अरुण सिंह, टाइगर सिंह, मुकेश सिंह, राजू सिंह, शशि सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने की जबकि संचालन राकेश सिंह मंटू ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जीवित्पुत्रिका व्रत पर माताओं ने रखा निर्जला उपवास, गंगा तटों पर उमड़ी भीड़
Next: अधिवक्ताओं पर हमलों के विरोध में बार एसोसिएशन जमानिया की आपात बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.