जमानियां। मां गंगा उतर वाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार की सुबह जिउतिया व्रत करने वाली महिलाओं के लिए पारण (भोजन) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह के बड़े सुपुत्र एवं समाजसेवी युवा नेता रितेश सिंह ने भी सहभागिता की। उन्होंने व्रतधारी महिलाओं को पारण कराते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारे और आस्था को मजबूत करते हैं। आयोजन में समिति के पदाधिकारियों के साथ ही स्थानीय लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही।