जमानियां (गाजीपुर)| रुपये-पैसों के लेन-देन को लेकर हुए आपसी विवाद में दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला नगर के कानुनगो मोहल्ले का है, जहां निवासी अजय कुमार भारतीय ने अपने भाई सागर पर जान से मारने की धमकी देने और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, घटना 12 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे की है, जब सागर ने पैसे के लेन-देन को लेकर पहले भद्दी-भद्दी गालियां दीं और फिर लात, मुक्का, लाठी-डंडा एवं घूंसे से हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।