गाजीपुर|जनपद गाजीपुर के थाना नंदगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुरना में उस समय सनसनी फैल गई जब एक लगभग 60 वर्षीय व्यक्ति का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान केदार प्रजापति पुत्र स्व. श्यामदेव प्रजापति, निवासी ग्राम तुरना, थाना नंदगंज के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मंगलवार सुबह पुलिस को प्राप्त हुई, जिसके बाद मौके पर थाना नंदगंज की स्थानीय पुलिस टीम के साथ क्षेत्राधिकारी, अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायज़ा लिया।पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर थाना नंदगंज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।