गाजीपुर| जनपद गाजीपुर के थाना सुहवल पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए मु0अ0सं0 90/25 धारा 303(2), 324(4), 317(2) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त राजाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद पीली धातु की अंगूठी भी बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक राजनारायण व उपनिरीक्षक शिवमणि सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर ग्राम मेदनीपुर मोड़ के पास से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजाराम यादव पुत्र स्व. बिहारी यादव, निवासी ग्राम गरुआ मकसूदपुर, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राजाराम यादव के विरुद्ध थाना सुहवल में पहले से ही मु0अ0सं0 90/25 धारा 303(2), 324(4), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
बरामदगी:
01 अदद अंगूठी (पीली धातु)
गिरफ्तार पुलिस टीम का विवरण:
- प्रभारी निरीक्षक राजनारायण, थाना सुहवल
- उपनिरीक्षक शिवमणि सेन, थाना सुहवल
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने टीम को इस कार्यवाही के लिए सराहना प्रदान की है।